चिकित्सा विभाग ने फूड पॉइजनिंग मामले में घरों में टीम भेजकर करवाई जांच
उतरासर में करीब 70 और शिव कॉलोनी में 15 लोगों ने उल्टी दस्त की शिकायत की 37 लोग अस्पताल में भर्ती सभी स्थिर
झुंझुनूं : शनिवार को शादी समारोह में हुई फूड पॉइजनिंग की घटना के मामले में सोमवार को चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय आर आर टी टीम ने उतरासर गांव में घर घर टीम जाकर सर्वे किया तो पता चला कि करीब 70 लोगों को शादी समारोह में खाने दिक्कत हुई जिन्हें घर पर दवाई दी है। सभी की स्थिति स्थिर है। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि शिव कॉलोनी में भी टीम द्वारा 60 से अधिक घरों में जाकर सर्वे किया गया जिसमें 5 घरों में करीब 15 लोगों ने खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की शिकायत की लेकिन दवा लेने के बाद स्थिति में सुधार की बात कही। विभाग की टीम ने 4 स्टूल सैंपल लिए और 2 पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए। उधर इस मामले में भर्ती मरीजों की संख्या 37 है जिसमें 25 सरकारी और शेष निजी अस्पतालो में उपचार ले रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट आर आर टी टीम के एपीडीमियोलॉजिस्ट डॉ कुलदीप फौजदार और डॉ विनेश झाझडिया ने मेट्रो और बीडीके अस्पताल जाकर भर्ती मरीजों से घटना की जानकारी जुटाई।
सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने किया सीएचसी बिसाऊ का निरीक्षण
सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सोमवार को दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसाऊ का औचक निरीक्षण कर इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ गुर्जर के पहुंचते ही ओपीडी ड्यूटी पूरी कर घर गए स्टॉफ तुरन्त पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं, वार्डो, भर्ती मरीजों, ड्रग स्टोर आदि सभी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर फिजिशियन डॉ नितेश गर्वा ने सीएमएचओ को व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने पनीर, दही मावा के सैंपल लेकर जांच को भेजे
झुंझुनूं। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि सोमवार को,शुद्ध आहार मिलावट पर वार, अभियान के तहत जिला मुख्यालय के गणेश मंदिर के पास स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार से पनीर, गांधी चौक स्थित सैनी मिल्क पार्लर से दही और फौज का मोहल्ला के मुरली वाला स्वीट्स से मावा का सैंपल लेकर जांच लेब में भिजवाए। यह कार्यवाही फूड सेफ्टी ऑफिसर लालू यादव एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036382


