कन्हैया लाल बागला हवेली को हैरिटेज सिटी में शामिल करने की बात थी, भूमाफियाओं ने उसे तोड़ दिया
कलेक्टर के निर्देश पर चूरू उपखंड अधिकारी ने भूमाफियाओं को पाबंद किया था
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर कन्हैया लाल बागला हवेली को हैरिटेज सिटी में शामिल करने की बात थी, परन्तु कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद भूमाफियाओं ने उसे तोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को क्लेक्टर के निर्देश पर चूरू उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंकर भूमाफियाओं को हवेली नहीं तोड़ने के लिए पाबंद किया था। नगरपरिषद् के एएसआई और एस आई ने भी विभाग को सूचित किया था लेकिन हवेली को टूटने से कोई नहीं बचा सका। दो दिन पहले प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर खुलेआम हवेली कko तोड़कर मलबा भी ले गए हैं। किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस हवेली को तोड़ने में किसी बड़े ही नेता या किसी पहुंच वाले व्यक्ति का हाथ बताया जा रहा है। अन्यथा तो कोई एक ईंट भी नहीं तोड़ सकता, हवेली को तोड़ना तो बहुत बड़ी बात है। इस संबंध में आज जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को अवगत कराने पर उन्होंने भी गहरा आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि एस डी एम ने हवेली में जाकर संबंधितों को पाबंद किया था। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने हवेली में खड़े एस डी एम की फोटो भी दिखाई। सुराणा ने कहा है कि भूमाफियाओं के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जावेगी। सुराणा ने तत्काल एस डी एम को निर्देश दिए हैं। अब देखना है कि क्या कार्यवाही होती है या बात आई गई हो जावेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969931


