[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ त्रिहन का निधन:पूर्व CM गहलोत करने वाले थे त्रिहन की आत्मकथा का विमोचन, जनवरी में आने की चर्चा थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ त्रिहन का निधन:पूर्व CM गहलोत करने वाले थे त्रिहन की आत्मकथा का विमोचन, जनवरी में आने की चर्चा थी

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ त्रिहन का निधन:पूर्व CM गहलोत करने वाले थे त्रिहन की आत्मकथा का विमोचन, जनवरी में आने की चर्चा थी

सीकर : यूथ कांग्रेस राजस्थान के‌ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ त्रिहन (93) का सीकर में आज सुबह हार्ट फेल होने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बुच्याणी धाम, मोचीवाड़ा में होगा। अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 11 बजे त्रिहन भवन, स्टेशन रोड, सीकर से निकलेगी। सोमनाथ त्रिहन युकां प्रदेशाध्यक्ष के अलावा सीकर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, नगर परिषद सभापति भी रहे। त्रिहन ने 1980 में सीकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।

सोमनाथ त्रिहन की पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सीकर के विधायक राजेंद्र पारीक।
सोमनाथ त्रिहन की पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सीकर के विधायक राजेंद्र पारीक।

कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोमनाथ त्रिहन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक‌ गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक और पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला समेत काफी नेताओं ने शोक जताया है। सोमनाथ त्रिहन कांग्रेस संगठन में कई वर्षों तक महत्वपूर्ण पदों पर रहे। राजनीति के साथ-साथ त्रिहन कल्याण आरोग्य सदन, सांस्कृतिक मंडल और नागरिक सभा जैसे सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे।

1980 में सोमनाथ त्रिहन ने सीकर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, उनके प्रचार के लिए संजय गांधी भी सीकर आए थे।(फाइल फोटो)
1980 में सोमनाथ त्रिहन ने सीकर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, उनके प्रचार के लिए संजय गांधी भी सीकर आए थे।(फाइल फोटो)

सोमनाथ त्रिहन के जीवन पर आधारित आत्मकथा का विमोचन करने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत सीकर आने वाले थे। हालांकि यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर का तय हुआ था, लेकिन उस समय बिहार विधानसभा चुनाव के कारण पूर्व सीएम गहलोत सीकर नहीं आ सके। अब जनवरी 2026 में सोमनाथ त्रिहन की आत्मकथा का विमोचन कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले ही आज त्रिहन का निधन हो गया। त्रिहन परिवार का सीकर से संबंध वर्ष 1917 में स्थापित हुआ, जब उनके पूर्वज डॉ. दीवान चंद त्रिहन पसरूर (जिला सियालकोट, पाकिस्तान) से यहां आकर बसे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77