सावर में समर्थन मूल्य पर मूंग-मूंगफली खरीद शुरू:जेबी मंडी में तुलाई केंद्र खुला, सरदारशहर में 2 दिन बाद होगी तुलाई
सावर में समर्थन मूल्य पर मूंग-मूंगफली खरीद शुरू:जेबी मंडी में तुलाई केंद्र खुला, सरदारशहर में 2 दिन बाद होगी तुलाई
सरदारशहर : समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली की खरीद प्रक्रिया सावर जेबी कृषि उपज मंडी में शुरू हो गई है। सरदारशहर कृषि उपज मंडी में ये प्रक्रिया दो दिन बाद, 26 नवंबर बुधवार को शुरू होगी। प्रत्येक किसान से अधिकतम 40 क्विंटल मूंग और मूंगफली की खरीद की जाएगी।
सावर जेबी मंडी में खरीद केंद्र का शुभारंभ सरदारशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष लालचंद छीरंग, भाजपा नेता जयदेवसिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य श्यामलाल शर्मा, हेतराज भाकर, मनीराम सिहाग और खरीद केंद्र प्रभारी अमरसिंह राजपुरोहित ने फीता काटकर किया। इस दौरान 10-10 किसानों की मूंग और मूंगफली की तुलाई की गई।
सरदारशहर के मुख्य व्यवस्थापक आकिब खान ने बताया कि सरदारशहर कृषि उपज मंडी में पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण खरीद प्रक्रिया आज शुरू नहीं हो पाई। इसलिए सरदारशहर के किसानों को दो दिनों का इंतजार करना होगा। सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार सुनील मांडिया ने बताया कि इस वर्ष मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपए प्रति क्विंटल और मूंगफली का समर्थन मूल्य 7263 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
जिले में कुल 40,000 किसानों ने मूंग और मूंगफली की उपज की तुलाई के लिए पंजीकरण करवाया था। जिला कलेक्टर स्तर पर हुई जांच में 9,000 पंजीकरण फर्जी पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। अब शेष बचे किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।
सरदारशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अंतर्गत सरदारशहर-भानीपुरा क्षेत्र से 1530 किसानों ने मूंग और 9560 किसानों ने मूंगफली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। राजस्थान में सरकारी खरीद शुरू होने से मूंग और मूंगफली के बाजार भावों में भी कुछ तेजी आने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035965
