[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में सुशील पारीक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में सुशील पारीक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नवलगढ़ में सुशील पारीक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान युवा बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन सुशील पारीक रविवार को नवलगढ़ आए। इस दौरान नवलगढ़ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लोकेश जांगिड़ के नेतृत्व में साफा व फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुशील पारीक ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नवलगढ़ में पिछले दो वर्षों में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। सरकार विकास के नाम पर केवल सड़कों के नाम बदलने में लगी हुई है,असल विकास की ओर उसका ध्यान ही नहीं है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे,जिनमें समाजसेवी कैलाश चोटिया,अभिभाषक संघ अध्यक्ष संपतसिंह शेखावत,ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी,सेवादल के अयूब बिलू,सेवादल कांग्रेस विधानसभाअध्यक्ष जिताराम सैनी,जिला कांग्रेस महासचिव अदनान खत्री,पार्षद प्रदीप शर्मा,आरिफ चौहान, महेंद्र सैनी,कामरान खान,प्रमोद शर्मा,चंद्रप्रकाश पाराशर,जावेद बिसायती, रूघवीर सैनी,आदिल खत्री,सीताराम जेदिया,कैसरदेव नायक,दीपक इंदौरिया,राजेंद्र रोलन,मनु गुजराती और वशीम तगाला सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles