[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : शिव अघोरा संगठन झुँझुनू राजस्थान के मंडावा मोड़ कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : शिव अघोरा संगठन झुँझुनू राजस्थान के मंडावा मोड़ कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती मनाई गई

शिव अघोरा संगठन झुँझुनू राजस्थान के मंडावा मोड़ कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : शिव अघोरा संगठन झुँझुनू राजस्थान के मंडावा मोड़ कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती सुभाष कायमसरिया के आतिथ्य मे और विश्वंभर पुनिया की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता समाज विज्ञानी डॉ भावना शर्मा ने बताया कि भीमराव अंबेडकर को संपूर्ण समाज की धरोहर के रूप हमे इनके कार्यो का आज हमे प्रासंगिक आह्वान करना चाहिए और इनके कार्यो की प्रासंगिकता को वर्तमान परिवेश में समझना चाहिए क्योंकि अंबेडकर ने पारिस्थितिकी का विष पी कर सामाजिक उन्नयन की नीवं रखी और इस नीवं का सम्मान हमे वास्तविक धरातल पर करना चाहिए।

सहवक्ता शारदा देवी(वार्ड पार्षद )जी ने भी भीमराव अंबेडकर के जीवन से शिक्षा लेने का आह्वान किया। संबोधित करने वाले विशिष्ट वक्ता श्री दिनेश ढंढारिया, रामसिंह आर्य, देवीदत नायक, लाला राम कांगड़ा, आशीष राणासरिया, जिला अध्यक्ष सचिन मांजू रहे। स्वागत भाषण शिव भक्त सुभाष नायक ने दिया और कहा कि आज हम सब बाबा साहब की 132 वी जयन्ती मना रहे हैं और हम जन मन गण की नव प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं जिसमे समाज के सभी वर्गो को शामिल किया है।

अध्यक्षीय उद्बोधन मे विश्वभर पुनिया ने कहा कि युवाओं की और से ये पहला कार्यक्रम है जिसमे सभी जाति धर्म के व्यक्ति केवल मानवीय मूल्यों के विकास के लिए एकत्रित हुए हैं जो भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मोके पर पिंकी नायक , सुनीता महला, मनीषा ,सुलोचना देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, कोसलया देवी, विधादेवी, सन्तोष देवी, मीरा देवी, परी, मोनिका, नेहा, किरण देवी, कमला देवी, हिमांशु मांजू, अरविन्द भलोठिया, जयंत महला, हिमांशु पुनिया, सुनील गुर्जर, रितिक शर्मा, आसिश कसवा, मोहित राव, मोहित सेनी, साहिल ओजटू, अमन ओजटू, आर्यन नायक, आयुष नायक, आदेश, लोकेंद्र बना, हर्ष भलोठिया, आर्यन चोधरी, रॉकी महला, भास्कर गोरा, रितिक बंटी चोधरी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles