उदयपुरवाटी में 18 दिन में 50% मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा:7 अधिकारियों और 600 कर्मचारियों ने मिलकर हासिल की उपलब्धि
उदयपुरवाटी में 18 दिन में 50% मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा:7 अधिकारियों और 600 कर्मचारियों ने मिलकर हासिल की उपलब्धि
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) 2026 के तहत 50 प्रतिशत लक्ष्य 18 दिनों में पूरा कर लिया गया है। इस कार्य में सात अधिकारियों और 600 कर्मचारियों ने योगदान दिया है। जानकारी के अनुसार, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के 234 बूथों पर कुल 2,61,732 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजिटलाइज किया जाना है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 1,20,570 मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटलाइज किए जा चुके थे। देर रात तक 50 प्रतिशत कार्य पूरा होने की उम्मीद थी।
एसआईआर कार्यक्रम 4 नवंबर को शुरू हुआ था, लेकिन शुरुआती तीन-चार दिन सेटअप व्यवस्थित करने में लगे। इसके बाद प्रतिदिन और प्रति घंटे की निगरानी के साथ काम में तेजी आई। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 7 प्रतिशत कार्य का औसत चल रहा है। इस कार्य के लिए उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में गुढ़ागौडज़ी, मणकसास और उदयपुरवाटी मुख्यालय पर तीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। एसडीओ सुमन सोनल के साथ उदयपुरवाटी तहसीलदार झंडूराम कूड़ी, गुढ़ागौडज़ी तहसीलदार कुलदीप भाटी, नायब तहसीलदार नीरज वर्मा, सुरेंद्र कूड़ी, ओमप्रकाश और गिरधारीलाल इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
कार्यक्रम में 234 बीएलओ, 234 सहायक, नियंत्रण कक्षों में दो पारियों में 112 कर्मचारी और 24 सुपरवाइजर सीधे तौर पर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सरकारी कॉलेजों और स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम सहित कई कर्मचारी और गैर-सरकारी संगठनों से जुड़े लोग परोक्ष रूप से सहायता प्रदान कर रहे हैं।
उदयपुरवाटी तहसीलदार झंडूराम कूड़ी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कर्मचारी अच्छी प्रगति और लगन से काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग और टीम भावना से कार्य हो रहा है, और सभी कार्मिकों की देखरेख भी सही तरीके से की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971117


