[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कातर छोटी में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन:वॉलीबॉल फाइनल में कातर टीम ने अमरसर को हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कातर छोटी में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन:वॉलीबॉल फाइनल में कातर टीम ने अमरसर को हराया

कातर छोटी में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन:वॉलीबॉल फाइनल में कातर टीम ने अमरसर को हराया

चूरू : कातर छोटी के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव प्रधान संतोष मेघवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास लिम्बा ने बताया कि महोत्सव के तहत मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच अमरसर और कातर छोटी की टीमों के बीच खेला गया।

कातर टीम ने रोमांचक मुकाबले में अमरसर को हराकर विजय प्राप्त की। इस अवसर पर गोवर्धन सांखला, भीमराज सारण, भागीरथ, चुनदास, महावीर दास, सचिन, लिच्छू दर्जी, मांगीलाल, निखिल सांखला, गोविंद, रामकिशन, रामदेव, मोहन, हर्ष, भरत और दीनदयाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता में रामस्वरूप ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि सुरेश सांखला ने मंच संचालन किया।

Related Articles