[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में चार नई ग्राम पंचायतें बनीं:ढाणी बाढ़ान, भीटेरा, श्रीकृष्ण नगर, रामनगर को मिला दर्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में चार नई ग्राम पंचायतें बनीं:ढाणी बाढ़ान, भीटेरा, श्रीकृष्ण नगर, रामनगर को मिला दर्जा

जसरापुर में चार नई ग्राम पंचायतें बनीं:ढाणी बाढ़ान, भीटेरा, श्रीकृष्ण नगर, रामनगर को मिला दर्जा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राज्य सरकार ने राजस्थान के सभी जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत जसरापुर क्षेत्र में चार नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है, जिससे ग्राम पंचायतों की सीमाओं में बदलाव आया है। इस अधिसूचना के बाद राज्यभर में ग्राम पंचायतों की सीमाओं में परिवर्तन हुआ है। नई पंचायतों के गठन और उनमें गांवों की संख्या बढ़ने से अब सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के पदों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आगामी चुनाव इन्हीं पुनर्गठित पंचायतों के आधार पर होंगे।

जसरापुर क्षेत्र में पुनर्गठन के तहत जिन चार नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है, उनमें ढाणी बाढ़ान भी शामिल है। इसे ग्राम पंचायत मानोता जाटान से अलग कर नई ग्राम पंचायत बनाया गया है। ढाणी बाढ़ान में देवता ग्राम पंचायत के राजस्व गांव स्योलपुरा को भी जोड़ा गया है। वहीं, मानोता जाटान ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत लोयल के राजस्व गांव सरदारपुरा को शामिल किया गया है।

ग्राम पंचायत नंगली सलेदी सिंह के राजस्व गांव भीटेरा को भी एक नई ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया है। इसमें राजस्व गांव श्यामपुरा और बहलवान नगर को जोड़ा गया है। इसी प्रकार, बड़ाऊ ग्राम पंचायत से राजस्व गांव श्रीकृष्ण नगर को अलग कर नई ग्राम पंचायत बनाई गई है, जिसमें राजस्व गांव शिवनगर को शामिल किया गया है।

बड़ाऊ ग्राम पंचायत से ही राजस्व गांव रामनगर को भी नई ग्राम पंचायत के रूप में गठित किया गया है, जिसमें राजस्व गांव मोडकी साखड़ा को जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, रसूलपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बुरका को गुनीनीचा ग्राम पंचायत में शामिल किया गया है। अब रसूलपुर ग्राम पंचायत में राजस्व गांव ताल और संतोष नगर ही शामिल रहेंगे।

Related Articles