राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
सीकर : राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई, महिला प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लायंस इंटरनेशनल, प्रांत 3233E1, रीजन 7 (योगीराज) के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान देना रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. प्रेम परिहार, डॉ. बीरबल जाट, संदीप सैनी और प्रवीण सहित अन्य शिक्षकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिक्षकों से प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूनम पंजाबी, पूजा छबरवाल, डॉ. योगेश कुमार शर्मा, आयुषी, राखी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में एनएसएस इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेश कुमार शर्मा, इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी पूजा छबरवाल और महिला प्रकोष्ठ सदस्य पूनम पंजाबी ने समन्वय किया।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, मानवीय संवेदनाएं विकसित करने और सेवा कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2440636
