पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई:दो मिनट का मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई:दो मिनट का मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि
सूरजगढ़ : काजड़ा स्थित इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू तंवर ने किया। इस अवसर पर महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्क में स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरपंच संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू तंवर व आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने इंदिरा गांधी के जीवन संघर्ष और नेतृत्व पर प्रकाश डाला।
मंजू तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी केवल भारत की ही नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति की सबसे प्रभावशाली और दृढ़निश्चयी महिला नेताओं में से एक थीं, जिन्हें विश्व में ‘लौह-महिला’ के रूप में जाना जाता है। शांतिनिकेतन और ऑक्सफोर्ड जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और आजादी के बाद दंगाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगों की सहायता की।
उन्होंने बताया कि 1966 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के बाद इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व पटल पर सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में मिली ऐतिहासिक जीत ने न केवल पाकिस्तान को परास्त किया, बल्कि बांग्लादेश जैसे नए राष्ट्र के जन्म से विश्व भूगोल भी बदल गया।
प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया और 31 अक्टूबर 1984 को देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए शहीद हो गईं। मंजू तंवर ने कहा कि उनका सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मनजीत सिंह तंवर, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, अनिल जांगिड़, सुरेश सिंह शेखावत, प्रकाश मेघवाल, धीर सिंह नायक, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, छंगाराम मेघवाल, निर्मल सिंह, सुनील गांधी सहित अनेक ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1930390

