[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थोई के स्काउट राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे:19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में सीकर का प्रतिनिधित्व कर रहे, लखनऊ के लिए हुए रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़थोईराजस्थानराज्यसीकर

थोई के स्काउट राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे:19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में सीकर का प्रतिनिधित्व कर रहे, लखनऊ के लिए हुए रवाना

थोई के स्काउट राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे:19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में सीकर का प्रतिनिधित्व कर रहे, लखनऊ के लिए हुए रवाना

थोई : थोई कस्बे से स्काउट गाइड का एक दल 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने के लिए रवाना हुआ है। यह जंबूरी लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इस दल के स्काउट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर मिलेगा। गोविंद देव जी के मंदिर के पास से इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीओ बसंत कुमार लाटा ने बताया कि नेशनल जंबूरी में निजी स्कूल के स्काउट सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस दल का नेतृत्व स्काउट मास्टर मनीष कुमावत कर रहे हैं। जिला युथ सेक्रेटरी रामप्रसाद भास्कर ने जानकारी दी कि इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश-विदेश से लगभग 50 हजार स्काउट गाइड हिस्सा लेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर स्थानीय सचिव सुवालाल कुमावत, सह सचिव घासी राम वर्मा, प्रधान झाबरमल बींवाल, प्रभु दयाल कुमावत, रमेश कुमावत और नागेंद्र खंडेलवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77