[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजरंग लाल जेठू को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

बजरंग लाल जेठू को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया सम्मानित

बजरंग लाल जेठू को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया सम्मानित

फतेहपुर : फतेहपुर के जेठवा के बास गांव के बजरंग लाल जेठू को मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। उन्हें जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार से नवाजा गया है। जेठू पश्चिम क्षेत्र से व्यक्तिगत श्रेणी में एकमात्र विजेता हैं।

बजरंग लाल जेठू को यह पुरस्कार जल संरक्षण में उनके निरंतर प्रयासों और नवाचारों के लिए दिया गया है। उन्होंने अपने ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों और गांवों में मानसून के अतिरिक्त जल बहाव का भूजल पुनर्भरण में उपयोग किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जल प्रबंधन के लिए पुनर्भरण कुओं की मरम्मत भी करवाई।

जल बचत के लिए उन्होंने ‘काजरी जल तृप्ति गमले’ और ‘सौर संघनन पात्र’ जैसे नवाचार विकसित किए। जल प्रबंधन की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने ‘हमारी जल संस्कृति के विलुप्त होते अध्याय’, ‘जल एवं वायु के पर्यावरणीय संप्रत्यय’, ‘हमारी जल परम्पराएं’ सहित छह पुस्तकें भी लिखीं।

उन्होंने स्कूलों में जल संरक्षण पर निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में उनके 15 से अधिक लेख प्रकाशित हुए हैं। जेठू ने ‘सौर संघनन पात्र’, ‘सुनो पानी बोलता है’, ‘पानी बचाओ वृक्ष बचाओ’, ‘बंदा पानी बचा ले’, ‘सुनो तालाब बोलते हैं’ जैसी नौ लघु और फीचर फिल्मों का लेखन और निर्देशन भी किया है।

उनके द्वारा जल संरक्षण पर 20 से अधिक कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए गए हैं। उनकी फिल्म ‘सौर संघनन पात्र’ और ‘जल संरक्षण’ को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘वाटर हीरोज’ के तहत पुरस्कृत किया जा चुका है। उन्होंने नई दिल्ली में इंडिया वाटर वीक 2024 में तालाबों पर पत्र वाचन भी किया और विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए क्विज बॉक्स का निर्माण किया। बजरंग लाल जेठू ने बताया कि वे वर्ष 1993 से जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77