[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में माय भारत सरदार @150 यूनिटी मार्च:सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की याद में आयोजन, पुरानी बस्तीक से विवेकानंद चौक तक निकाली यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में माय भारत सरदार @150 यूनिटी मार्च:सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की याद में आयोजन, पुरानी बस्तीक से विवेकानंद चौक तक निकाली यात्रा

चिड़ावा में माय भारत सरदार @150 यूनिटी मार्च:सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की याद में आयोजन, पुरानी बस्तीक से विवेकानंद चौक तक निकाली यात्रा

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में सरदार वल्लभ भाई पटेल और बिरसा मुंडा की स्मृति में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। ‘माय भारत सरदार @150 यूनिटी मार्च’ का शुभारंभ परमहंस पंडित गणेश नारायण समाधि स्थल के पास एक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए।

जिला अधिकारी मधु यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद एसडीएम और डीएसपी ने उपस्थित लोगों को एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई। इसके बाद यात्रा पुरानी बस्ती, धाबाई की का टेकड़ा, मुख्य बाजार, कल्याण राय मंदिर, सेक्सरिया कॉलेज, कोर्ट रोड, स्टेशन रोड और कबूतरखाना बस स्टैंड होते हुए पुरानी तहसील रोड से विवेकानंद चौक पहुंची। विवेकानंद चौक पर अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस यूनिटी मार्च में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, कार्यक्रम अध्यक्ष एसडीएम नरेश सोनी, विशिष्ट अतिथि ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, जिला मंत्री सुनीता स्वामी, डीएसपी विकास धींधवाल, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, उमाशंकर महमिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, नीतिका थालोर, नाहर सिंह थालोर, वर्षा सोमरा, जगदीश प्राण, रजनीकांत मान और सुरेश जलिंद्रा सहित कई स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related Articles