अमरदीप भांबू चिड़ावा पटवार संघ अध्यक्ष बने:रामस्वरूप सिंह उपाध्यक्ष चुने गए, सर्वसम्मति से हुए चुनाव
अमरदीप भांबू चिड़ावा पटवार संघ अध्यक्ष बने:रामस्वरूप सिंह उपाध्यक्ष चुने गए, सर्वसम्मति से हुए चुनाव
चिड़ावा : चिड़ावा में राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। इन चुनावों में अमरदीप भांबू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह और ओमप्रकाश मीणा ने किया। अध्यक्ष पद संभालने के बाद अमरदीप भांबू ने कहा कि वे पटवारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पटवारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ है। इनमें रामस्वरूप सिंह उपाध्यक्ष, राहुल सिंह शेखावत मंत्री, सुभाष फोगाट संयुक्त मंत्री, मंजीत संगठन मंत्री और गोपाल महरानियां कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सदस्यों ने बधाई दी। इसके बाद, संगठन के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1930046


