अंता विधानसभा से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को विजय होने की बधाई दी
अंता विधानसभा से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को विजय होने की बधाई दी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : अंता विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जित पर खुशी जाहिर करते हुए युथ लिडर इस्माइल तंवर ने बधाई प्रेषित की है। तंवर ने कहां की विगत दो सालो से राजस्थान में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद मोरपाल सुमन 15594 वोटो से करारी शिकस्त के शिकार हुए हैं। इस उपचुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया तथा दिगज भाजपा नेताओ ने मोरपाल सुमन के पक्ष में चुनावी सभाएं की थी लेकिन प्रदेश की जनता पर्ची सरकार की जनता विरोधी कार्यशैली व रिती निती से नाखुश हैं तथा सरकार पुरी तरह फैल हो चुकी है। जिसका परिणाम भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को करारी
शिकस्त के रूप में मिला।
तंवर ने कहां की विगत कांग्रेस सरकार ने गरिबो के हित में पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक से एक बेहतर जनहितेशी योजनाएं प्रदेश में लागू की थी जिसका फायदा आमजन का हुवां था। तंवर ने कहां की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार हार के भय से वन स्टेट वन इलेक्शन का बहाना लेकर पंचायतीराज व निकाय चुनावों को बार बार आगे खिसका रही है। सरकार पुरी तरह भय भित है की कहीं सत्ता में होने के बावजूद हार के शिकार ना जांए। लेकिन प्रदेश की जनता ने अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया की झोली में डालकर साबित कर दिया है की पंचायतीराज व निकाय चुनाव सरकार कभी भी करवाले बहुमत कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ही रहेगा तथा 2028 में एकबार फिर पुर्ण बहुमत से सरकार कांग्रेस पार्टी की निश्चित रूप से बनेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1930390

