[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाकंभरी में घट स्थापना के साथ नवरात्रा महोत्सव शुरू:श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर को सजाया, दिनभर रही भक्तों की भीड़

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शाकंभरी में घट स्थापना के साथ नवरात्रा महोत्सव शुरू:श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर को सजाया, दिनभर रही भक्तों की भीड़

शाकंभरी में घट स्थापना के साथ नवरात्रा महोत्सव शुरू:श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर को सजाया, दिनभर रही भक्तों की भीड़

उदयपुरवाटी : प्रसिद्ध शक्ति पीठ शाकंभरी में रविवार को शारदीय नवरात्रा की शुरुआत पर श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रही। विधि-विधान से घट स्थापना कर नवरात्रा महोत्सव शुरू हुआ। महंत दयानाथ महाराज की देखरेख में माता के मंदिर को सजाया गया और पूजा-अर्चना के साथ नवरात्रा महोत्सव की शुरुआत हुई। मदन मोहनजी मंदिर में पंडित केदार शर्मा की देखरेख में सतचंडी अनुष्ठान शुरू किया गया।

यहां मुख्य आचार्य जगदीश शास्त्री, पंडित महावीर प्रसाद शर्मा समेत 21 पंडितों ने पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से अनुष्ठान शुरू किया। माता के दरबार में शाम को आरती के समय अच्छी भीड़ रही। माता के पुजारी पंडित राजेंद्र शर्मा और पंडित पवन शर्मा ने पूजा कराकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। प्रसिद्ध मनसा माता मंदिर में भी दिनभर दर्शनार्थियों की भीड़ रही।

Related Articles