[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिहार में NDA की जीत, झुंझुनूं में BJP का जश्न:ढोल पर नाचे विधायक-कार्यकर्ता; जिलाध्यक्ष बोलीं- PM मोदी के नेतृत्व में जीते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिहार में NDA की जीत, झुंझुनूं में BJP का जश्न:ढोल पर नाचे विधायक-कार्यकर्ता; जिलाध्यक्ष बोलीं- PM मोदी के नेतृत्व में जीते

बिहार में NDA की जीत, झुंझुनूं में BJP का जश्न:ढोल पर नाचे विधायक-कार्यकर्ता; जिलाध्यक्ष बोलीं- PM मोदी के नेतृत्व में जीते

झुंझुनूं : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। परिणाम आते ही जिलेभर के कार्यकर्ता एकत्र होकर जश्न मनाने लगे। रीको स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में विजय उत्सव का आयोजन किया गया, जहां आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र का गौरव उत्सव करार दिया।

भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि बिहार में एनडीए की इस बड़ी जीत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना कर दिया है। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। कई कार्यकर्ता ढोल-ताशों की ताल पर झूमते नजर आए।

बिहार में एनडीए की जीत पर झुंझुनूं में BJP ने जश्न मनाया।
बिहार में एनडीए की जीत पर झुंझुनूं में BJP ने जश्न मनाया।

जिलाध्यक्ष बोलीं- पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली जीत

कार्यक्रम की अगुआई कर रहीं जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा- बिहार में मिली सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर आमजन के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार ने गुंडाराज का अंत कर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा अध्यक्ष ने इसे “विकास की जीत” और “नए भारत की सोच” का प्रतिबिंब बताया।

विधायक राजेंद्र भांबू ने भी इस मौके पर उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- बिहार की जीत ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को और मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि देश में विकास, सुरक्षा और स्थिरता की राजनीति को ही समर्थन मिलता है। भांबू ने कहा कि बिहार रिजल्ट ने भविष्य के राजनीतिक संकेत भी साफ कर दिए हैं कि जनता राष्ट्रहित में काम करने वाली सरकारों को ही मौका देना चाहती है।

पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की भ्रम फैलाने वाली राजनीति को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा किए गए दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति का जवाब बिहार की जनता ने निर्णायक रूप से दिया है। पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि बिहार की जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश लेकर आई है कि जनता मोदी सरकार के कामों को बारीकी से देख रही है और उस पर भरोसा भी जता रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर मनाई खुशी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर मनाई खुशी।

इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, रणवीर सिंह गुढ़ा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा (चिड़ावा), भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा (बगड़), सुनील लांबा, जिला मंत्री महावीर ढाका, महेंद्र चंदवा, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, अजय चाहर, भूपेंद्र सिंह शेखावत, सौरभ सोनी शामिल थे।

इसके अलावा सरपंच फतेह सिंह, नगर महामंत्री रवि लांबा, संजय मोरवाल, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, सावित्री सैनी, ममता शर्मा, मंजू चौहान, विमला चौधरी, दीपक स्वामी, कपिल सोनी, राजेंद्र चौधरी, जे.पी. चौधरी, कमल केजरीवाल, नवल खंडेलिया, पार्षद अशोक प्रजापत, प्रियंक योगी, कै. अमरचंद खेदड़, रामचंद्र पाटोदा और संजय जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जश्न में शामिल रहे।

Related Articles