बिहार चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न:पिलानी में मिठाई खिलाई, आतिशबाजी से गूंजा बस स्टैंड
बिहार चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न:पिलानी में मिठाई खिलाई, आतिशबाजी से गूंजा बस स्टैंड
पिलानी : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद पिलानी स्थित भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने विद्या विहार नगरपालिका के सामने इस जीत का जश्न मनाया। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, जिससे बस स्टैंड क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने जोर दिया कि बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और उनकी नीतियों पर विश्वास जताया है, जिसके कारण NDA को इतनी बड़ी विजय मिली। शेखावत ने इसे जनता के भरोसे और विश्वास का प्रतीक बताया।
नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव में जनता ने अराजकता और गुंडागर्दी फैलाने वाले तत्वों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार एक अच्छी और सक्षम सरकार चल रही है, और इस जनादेश से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता स्थिरता और विकास के साथ खड़ी है।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण ने इस विजय को राजग सरकार के विकासपरक कार्यों, देश की सुरक्षा, राष्ट्रवाद और समाज के कमजोर वर्गों, जैसे महिलाओं, युवाओं और किसानों के सम्मान का परिणाम बताया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र नेहरा, निशांत पापटान, विक्रम मोकावत, सुरेन्द्र कौशिक, अजीत श्योराण, सिकंदर देवना, संदीप शेखावत, पृथ्वी सिंह शेखावत, प्रताप गौड़, मुन्ना राजोरिया, ओमप्रकाश सैनी, विक्रम रोहिल, सुरेन्द्र स्वामी, सत्यवीर झाझड़ीया, आसाराम गुर्जर, सिद्धार्थ शर्मा, सोमवीर नेहरा, प्रदीप योगी, प्रदीप सैनी, दीपक नायक, अनिल शर्मा, विक्रम बन्ना सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930372

