[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी टीचर से फोन पर 99 हजार ठगे:दांतारामगढ़ में मैसेज एडिट कर ठगी की, पुलिस ने मामला दर्ज किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

सरकारी टीचर से फोन पर 99 हजार ठगे:दांतारामगढ़ में मैसेज एडिट कर ठगी की, पुलिस ने मामला दर्ज किया

सरकारी टीचर से फोन पर 99 हजार ठगे:दांतारामगढ़ में मैसेज एडिट कर ठगी की, पुलिस ने मामला दर्ज किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन पर टेक्स्ट मैसेज एडिट कर 99,500 रुपए का चूना लगाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि राजकीय बालिका उ. प्रा. स्कूल पचार की अध्यापिका रेणु सैनी पत्नी महेंद्र कुमार निवासी ग्राम धर्मशाला बेरी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि उनके पति ने उनके खाते में पैसे भेजने को कहा है।

ठग ने रेणु सैनी से कहा कि वह उनके खाते में 12,500 रुपए भेज रहा है। इसके तुरंत बाद उनके नंबर पर 1 रुपए जमा होने का एक टेक्स्ट मैसेज आया। इसके बाद 10,000 रुपए और फिर 25,000 रुपए जमा होने के फर्जी मैसेज भी आए।

कुछ ही देर बाद उसी मोबाइल नंबर से दोबारा फोन आया। ठग ने बताया कि उसने गलती से 2,500 रुपए की जगह 25,000 रुपए डाल दिए हैं और 22,500 रुपए वापस भेजने का अनुरोध किया। रेणु ने इन टेक्स्ट मैसेज को सही मानते हुए अपने एसबीआई बैंक खाते से उस व्यक्ति के फोन पे नंबर पर पहले 5,000 रुपए और फिर 17,500 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद भी ठग ने 10,000 रुपए जमा होने का एक और फर्जी मैसेज भेजा और दोबारा पैसे वापस भेजने को कहा। रेणु ने लगातार पांच बार में 67,000 रुपए और उस नंबर पर भेज दिए। इस प्रकार कुल 99,500 रुपए ठग के फोन पे नंबर पर चले गए।

जब ठग ने फोन काट दिया, तब रेणु ने सभी टेक्स्ट मैसेज दोबारा देखे। उन्होंने पाया कि ये मैसेज बैंक की ओर से नहीं, बल्कि ठग द्वारा एडिट करके भेजे गए थे। अध्यापिका ने जब अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया, तो उसमें कोई पैसा जमा नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77