[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर निशुल्क चिकित्सा शिविर:लक्ष्मणगढ़ में ग्रामीणों को मिली जांच, परामर्श और दवाओं की सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर निशुल्क चिकित्सा शिविर:लक्ष्मणगढ़ में ग्रामीणों को मिली जांच, परामर्श और दवाओं की सुविधा

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर निशुल्क चिकित्सा शिविर:लक्ष्मणगढ़ में ग्रामीणों को मिली जांच, परामर्श और दवाओं की सुविधा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में गुरुवार को जिला अस्पताल में व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शिविर लगा।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अटल भास्कर ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लक्ष्मणगढ़ में आयोजित शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संदिग्ध रोगियों की जांच एवं परामर्श, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों का टीकाकरण एवं एएनसी जांच की गई। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा एनीमिया रोकथाम पर विशेष जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

उपनियंत्रक डॉ. शीशराम चौधरी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने ओपीडी में परामर्श प्रदान किया तथा आवश्यक दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर के सफल संचालन में चिकित्सा विभाग के सभी कार्मिकों ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77