अविनाश गहलोत फाउंडेशन में संगठन विस्तार:मेघ सिंह गोदारा पिलानी ब्लॉक के सक्रिय सदस्य नियुक्त, संगठन को मिलेगी मजबूती
अविनाश गहलोत फाउंडेशन में संगठन विस्तार:मेघ सिंह गोदारा पिलानी ब्लॉक के सक्रिय सदस्य नियुक्त, संगठन को मिलेगी मजबूती
मंड्रेला : अविनाश गहलोत फाउंडेशन (AGF) ने संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की हैं। नालवा, लाम्बा निवासी मेघ सिंह गोदारा को पिलानी ब्लॉक का सक्रिय सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, प्रदेश सचिव रामनिवास भाटी (सैनी) और जिला संयोजक संदीप सैनी की अनुशंसा पर की गई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद फाउंडेशन की टीम ने मेघ सिंह गोदारा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। टीम सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर मेघ सिंह गोदारा ने कहा कि उन्हें अविनाश गहलोत फाउंडेशन से जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करने का संकल्प लिया। गोदारा ने आगे कहा कि समाज सेवा और संगठन के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना उनका मुख्य संकल्प रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1921139


