[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में 5 बाल वाहिनियों के चालान काटे:टैक्स-परमिट अनियमितता पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार का जुर्माना लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में 5 बाल वाहिनियों के चालान काटे:टैक्स-परमिट अनियमितता पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार का जुर्माना लगाया

पाटन में 5 बाल वाहिनियों के चालान काटे:टैक्स-परमिट अनियमितता पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार का जुर्माना लगाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

पाटन : परिवहन विभाग ने पाटन क्षेत्र के हसामपुर में एक अभियान चलाकर निजी स्कूलों की बाल वाहिनियों की जांच की। इस दौरान पांच बाल वाहिनियों में टैक्स, परमिट और इंश्योरेंस संबंधी अनियमितताएं पाई गईं, जिनके चालान किए गए।

परिवहन निरीक्षक राजेंद्र मीणा ने बताया कि ये कार्रवाई सड़क सुरक्षा अभियान के तहत की गई। हसामपुर इलाके में कुल 18 बाल वाहिनियों की जांच की गई, जिनमें से अनियमितताएं पाए जाने वाली पांच बाल वाहिनियों पर कार्रवाई हुई। जांच के दौरान एक ओवरलोड डंपर को भी जब्त किया गया और उस पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।

जांच के दौरान कुल 70 हजार रुपए के चालान किए गए। राजेंद्र मीणा ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ये अभियान लगातार जारी रहेगा। अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के निदेशकों और ड्राइवरों को दस्तावेज पूरे रखने के लिए पाबंद किया गया तथा उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77