[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री राणी सतीजी बालिका विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री राणी सतीजी बालिका विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

श्री राणी सतीजी बालिका विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राणी सतीजी दादी के जन्मोत्सव पर श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनूं में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन देवकी देवी पाटोदिया सभागार में किया गया। समारोह की अध्यक्षता मंदिर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन देवेन्द्र कुमार झुंझुनूंवाला ने की, जबकि मुख्य अतिथि रमेश कुमार पाटोदिया रहे। समारोह में बोर्ड परीक्षा, गृह परीक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पारितोषिक और छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमा, वहीं अतिथियों ने छात्राओं को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा दी। विद्यालय शिक्षा संयोजक ताराचंद जालान ने विद्यालय की उपलब्धियाँ साझा कीं और सहयोग का आश्वासन दिया। मंदिर बोर्ड की ओर से अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम की छात्राओं को लगभग एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति, साथ ही गणित विषय में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिए गए।

मेधावी छात्रा निधि जोशी को 98.17% अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप, जबकि अन्य छात्राओं को टैबलेट भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा ने किया, जबकि रेणु व्यास और मोनिका तंवर कार्यक्रम प्रभारी रहीं। इस मौके पर मंदिर बोर्ड, विद्यालय प्रशासन और अभिभावकगण सहित बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22