राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक सम्पन्न, दिव्यांगों के रोजगार व सम्मान की बनी कार्ययोजना
राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक सम्पन्न, दिव्यांगों के रोजगार व सम्मान की बनी कार्ययोजना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनू की मासिक बैठक शनिवार को शहीद करणी राम रामदेव पार्क, कोर्ट सर्किल के पास आयोजित हुई। बैठक में दीपावली स्नेह मिलन समारोह भी मनाया गया, जहां सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और गले मिलकर खुशियां साझा कीं।
बैठक में संस्थान की ओर से उन दिव्यांग व विधवा सदस्यों का सिलाई कार्य का टेस्ट लिया गया जिन्होंने सिलाई मशीन के लिए आवेदन दिए थे। संस्थान के अनुसार, तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस समारोह के दौरान योग्य अभ्यर्थियों को सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
साथ ही, बैठक में दिव्यांग, विधवा और वृद्ध जनों का पेंशन सत्यापन कार्य भी किया गया। प्रदेश महामंत्री राकेश के ने जानकारी दी कि विश्व दिव्यांग दिवस समारोह में मेधावी दिव्यांग छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांग छात्रों ने अभी तक अपने दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं, वे 20 नवंबर तक संस्थान कार्यालय या व्हाट्सएप नंबर 9511550044 पर भेज सकते हैं।
बैठक में अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, शोएब लंगा, सत्येंद्र कुमार, राजेश, नितिन, भूपेश, कमला, मदीना, सगीता, दाताराम, सलमा, रौशनी, मुकेश कुमार, सीताराम, आरिफ, नदीम, मोहनलाल, विजेंद्र सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग सदस्य उपस्थित रहे।संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039962


