[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थोई में ट्रोले ने स्कूटी को टक्कर मारी:महिला की मौके पर मौत, 4 साल की भतीजी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, शाहपुरा से लौट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

थोई में ट्रोले ने स्कूटी को टक्कर मारी:महिला की मौके पर मौत, 4 साल की भतीजी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, शाहपुरा से लौट रहे थे

थोई में ट्रोले ने स्कूटी को टक्कर मारी:महिला की मौके पर मौत, 4 साल की भतीजी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, शाहपुरा से लौट रहे थे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

थोई : थोई कस्बे में रविवार शाम सड़क हादसे में एक महिला और उसकी चार साल की भतीजी की मौत हो गई। यह घटना अजीतगढ़-शाहपुरा स्टेट हाईवे पर मंडूस्या मोड़ के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रोले ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में थोई निवासी शंकर सैनी की पत्नी सुनीता देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर उनके साथ चार साल की भतीजी काव्या और शंकर सैनी भी सवार थे। गंभीर रूप से घायल काव्या को जयपुर रेफर किया गया था, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

बता दे कि शंकर सैनी अपनी पत्नी सुनीता और भतीजी काव्या के साथ बाजार खरीदारी के लिए शाहपुरा गए थे। लौटते समय मंडूस्या मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रोले ने ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई।

स्कूटी गिरने के बाद सुनीता देवी ट्रोले के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह अजीतगढ़ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। बाद में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77