[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री झाबर सिंह खर्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडेला पहुंचे:108 कुंडात्मक श्री गोपाल महायज्ञ के प्रधान कुंड पर आहुतियां दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मंत्री झाबर सिंह खर्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडेला पहुंचे:108 कुंडात्मक श्री गोपाल महायज्ञ के प्रधान कुंड पर आहुतियां दी

मंत्री झाबर सिंह खर्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडेला पहुंचे:108 कुंडात्मक श्री गोपाल महायज्ञ के प्रधान कुंड पर आहुतियां दी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

मूंडरू : मूंडरू कस्बे की ग्राम पंचायत आसपुरा स्थित रामदास महाराज की धूणी धाम पर चल रहे नव दिवसीय 108 कुंडात्मक श्री गोपाल महायज्ञ के दूसरे दिन राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला यज्ञ स्थल पहुंचे। आसपुरा पहुंचने पर आयोजन समिति ने मंत्री खर्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडेला का पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रधान कुंड पर आहुतियां प्रदान कीं।

इस अवसर पर मंत्री खर्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महायज्ञ विश्व के कल्याण के लिए होता है। इससे निकलने वाला धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द का वातावरण निर्मित होता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडेला ने भी आमजन से महायज्ञ में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आसपुरा धूणी वर्षों से सिद्ध संतों की शक्तिपीठ रही है और यहां पहला महायज्ञ का आयोजन होना अत्यंत सराहनीय है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77