[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लुहारा में 16 स्काउट्स स्टूडेंट्स का सम्मान:CBEO किशनलाल गहनोतिया ने दिए प्रशस्ति पत्र, कहा- माता-पिता और गुरु जीवन संवारने वाले होते हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लुहारा में 16 स्काउट्स स्टूडेंट्स का सम्मान:CBEO किशनलाल गहनोतिया ने दिए प्रशस्ति पत्र, कहा- माता-पिता और गुरु जीवन संवारने वाले होते हैं

लुहारा में 16 स्काउट्स स्टूडेंट्स का सम्मान:CBEO किशनलाल गहनोतिया ने दिए प्रशस्ति पत्र, कहा- माता-पिता और गुरु जीवन संवारने वाले होते हैं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लुहारा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राज्य पुरस्कार प्राप्त 16 स्काउट्स स्टूडेंट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीदासर के सीबीईओ किशनलाल गहनोतिया थे। यह कार्यक्रम रामपाल पाड्या की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में सीबीईओ किशनलाल गहनोतिया ने स्टूडेट्स को माता-पिता और गुरुजनों का कभी अपमान न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरु जीवन संवारने वाले होते हैं और वे कभी भी बच्चों का अहित नहीं सोचते। गहनोतिया ने छात्रों को शिक्षा के महत्व और स्कूल जीवन में उनके कर्तव्यों पर भी बात की।

जकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लुहारा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लुहारा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मंच पर विशिष्ट अतिथियों में समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्रकुमार स्वामी, श्रीराम निस्वार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष संदीपकुमार सुधार, रा. उ.मा.वि. पार्वतीदेवी राठी बीदासर के प्रधानाचार्य मेघराज, एलए के सचिव प्रकाश गुसाईवाल और कोषाध्यक्ष विमल शर्मा शामिल थे। इन सभी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्रकुमार स्वामी ने छात्रों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल यादराम और समस्त स्टाफ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट भागीरथ प्रसाद नायक ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77