[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : शहीद श्योराम गुर्जर की मूर्ति अनावरण समारोह:तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, सचिन पायलट भी करेंगे शिरकत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : शहीद श्योराम गुर्जर की मूर्ति अनावरण समारोह:तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, सचिन पायलट भी करेंगे शिरकत

शहीद श्योराम गुर्जर की मूर्ति अनावरण समारोह:तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, सचिन पायलट भी करेंगे शिरकत

झुंझुनूं-खेतड़ी : पुलवामा हमले में टीबा के शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। सरपंच कन्हैयालाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनावरण समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

सचिन पायलट समेत कई नेता आएंगे

शहीद के भाई हवलदार रूपचंद सिराधना ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद हुए श्योराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण 17 अप्रैल को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट होंगे। इस संबंध में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिन पायलट से मिलकर कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर चुका है। जिसके बाद उन्होंने 17 अप्रैल को अनावरण समारोह में आने की सहमति दी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कार्यक्रम में सीएम सलाहकार व क्षेत्रीय विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

तैयारियों पर लेकर की चर्चा

अनावरण समारोह की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों की बैठक कर रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। शहीद श्योराम गुर्जर ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान गाजी और दो अन्य आतंकियों को ढेर कर वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इसके बाद उनके शौर्य और साहस पर भारतीय सेना की ओर से मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

20 हजार लोगों के आने की उम्मीद

उन्होंने बताया कि शहीद के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में करीब बीस हजार लोगों की आने की उम्मीद जताई जा रही है। शहीद श्योराम गुर्जर का शहीद स्मारक और प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन पिछले कई दिनों से सचिन पायलट का कार्यक्रम निर्धारित नहीं होने की वजह से अनावरण समारोह अटका हुआ था। अब उनके आने की सहमति के बाद ग्रामीण तैयारियों में जुट गए हैं।

ये रहे मौजूद

शहीद स्मारक पर ग्रामीण टैंट और अन्य सामान लगाने की व्यवस्था मे लगे हुए हैं। इस मौके पर महेश कुमार, मैदाराम, नारायण सिंह, सुबेदार मेजर शीशराम, हंसराम, सीताराम, नरेश, रोशन लाल जांगिड़, प्यारे लाल जांगिड़, दाताराम मुनीम समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin