[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विशाल सिक्ख ऐतिहासिक प्रदर्शनी व दस्तारबंदी प्रतियोगिता में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

विशाल सिक्ख ऐतिहासिक प्रदर्शनी व दस्तारबंदी प्रतियोगिता में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विशाल सिक्ख ऐतिहासिक प्रदर्शनी व दस्तारबंदी प्रतियोगिता में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हनुमानगढ़ : श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सूरतगढ़ रोड स्थित श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित महान गुरमत समागम एवं विशाल सिक्ख ऐतिहासिक प्रदर्शनी में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दस्तारबंदी प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने अपनी कला और गौरव का प्रदर्शन किया। ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि “सिक्ख पगड़ी हमारे इतिहास और विरासत का प्रतीक है।” कार्यक्रम में बच्चों को दस्तार बांधने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रांगण में सिक्ख साहित्य और चित्रों की प्रदर्शनी में हजारों स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को सिक्ख इतिहास और मूल्यों से जोड़ना रहा। चेयरपर्सन वरुण यादव ने कहा कि यह आयोजन सिक्ख संस्कृति और गुरु नानक देव जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

आज रविवार को महान गुरमत समागम का आयोजन होगा जिसमें केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। समागम में रागी जत्थे कीर्तन प्रस्तुत करेंगे और गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77