[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : दो कारों में आमने-सामने की टक्कर : 6 लोग हुए घायल, केंद्रीयमंत्री के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : दो कारों में आमने-सामने की टक्कर : 6 लोग हुए घायल, केंद्रीयमंत्री के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त

दो कारों में आमने-सामने की टक्कर:6 लोग हुए घायल, केंद्रीय राज्य मंत्री के सिक्योरिटी स्टाफ के 3 लोग घायल

झुंझुनूं : झुंझुनूं से अग्रसेन सर्किल पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। चार घायलों को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चारों का BDK अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामले के अनुसार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ लोकेश प्रजापति दिल्ली से झुंझुनू आए थे। इस दौरान उनके काफिले में चल रही एक कार अग्रसेन सर्किल पर गणेश मंदिर की ओर से आ रही कार से टकरा गई।

दोनों कारों में सवार 6 लोग घायल हो गए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ लोकेश प्रजापति ने अपने समर्थकों के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति के सिक्योरिटी में शामिल तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार कॉन्स्टेबल रतूल मालिक (33) पुत्र ओमप्रकाश निवासी झाल थाना कोतवाली सामली उत्तरप्रदेश हाल मेरठ पुलिस लाइन, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार (32) पुत्र कर्ण सिंह निवासी सुजानपुर थाना खेर जिला अलीगढ़ यूपी हाल मेरठ पुलिस लाइन कॉन्स्टेबल, विजय (18) पुत्र अनिल कुमार निवासी समसपुर तथा राहुल (19) पुत्र मनोज कुमार उम्र19 साल निवासी समसपुर घायल हो गए।

इनके अलावा मंत्री के काफिले की कार में सवार दो लोग और घायल हुए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ लोकेश प्रजापति झुंझुनू में कुम्हार समाज के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए झुंझुनू आए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89