[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में छापर रोड पर बड़े वाहनों की नो-एंट्री:आरओबी फाउंडेशन निर्माण के चलते फैसला, बसें नए स्टैंड पर ही रुकेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में छापर रोड पर बड़े वाहनों की नो-एंट्री:आरओबी फाउंडेशन निर्माण के चलते फैसला, बसें नए स्टैंड पर ही रुकेंगी

सुजानगढ़ में छापर रोड पर बड़े वाहनों की नो-एंट्री:आरओबी फाउंडेशन निर्माण के चलते फैसला, बसें नए स्टैंड पर ही रुकेंगी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की छापर रोड पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्य के चलते छापर रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश बन्द कर दिया गया है। मंगलवार को एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने एक आदेश जारी किया। जिसमें बताया कि छापर रोड पर आरओबी निर्माण के फाउंडेशन कार्य के चलते बड़े वाहनों के कारण बहुत व्यवधान हो रहा था। साथ ही दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता था। इस बीच यहां जलदाय विभाग की पानी की लाइनें भी बड़े वाहनों के कारण टूट गई।

इसको लेकर जलदाय विभाग के एसडीएम को पत्र लिखे जाने के बाद प्रशासन की टीम ने निर्माण क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें एडीएम संतोष मीणा, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, डीटीओ, नगर परिषद कमिश्नर, कोतवाली सीआई शामिल थे। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने आदेश जारी कर छापर रोड पर बसों समेत सभी तरह के बड़े वाहनों की एंट्री बन्द कर दी। बसों के लिए पुराना बस स्टैंड, लाडनूं बाईपास के रास्ते रूट खोला गया है। लेकिन बसों का ठहराव नए बस स्टैंड पर ही होगा। पुराने बस स्टैंड व बीडीएस तिराहे पर सवारियों के उतरने चढ़ने तक ही ठहराव रहेगा। वहीं भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पहले की तरह बंद रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini