कमूल एनजीओ के डॉ. एस.के. फगेड़िया को राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्र विभूति सम्मान’
कमूल एनजीओ के डॉ. एस.के. फगेड़िया को राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्र विभूति सम्मान’
सीकर : कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. एस.के. फगेड़िया को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्र विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान देवभूमि उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित समारोह में योगेश कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट और फोनिक्स विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया। समारोह में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह सिंधु, विश्वविद्यालय चेयरमैन चेरब जैन व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
डॉ. फगेड़िया को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। इससे पहले उन्हें गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड, भारत गौरव सम्मान और मां भारती सेवा सम्मान भी मिल चुके हैं।
सम्मान मिलने पर संस्थान के सोहनलाल फगेड़िया, सुमन नेहरा, शिवकरण, विकास फगेड़िया, शैताना राम जाखड़ व अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930639

