[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में रेवाड़े से 10 बकरियां चोरी:डेढ़ लाख का नुकसान, पुलिस ने खंगाले CCTV; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में रेवाड़े से 10 बकरियां चोरी:डेढ़ लाख का नुकसान, पुलिस ने खंगाले CCTV; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

जसरापुर में रेवाड़े से 10 बकरियां चोरी:डेढ़ लाख का नुकसान, पुलिस ने खंगाले CCTV; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के वार्ड नंबर 9 स्थित तीरोड़ी की ढाणी में देर रात अज्ञात चोरों ने एक पशुपालक के रेवाड़े से 10 उत्तम नस्ल की बकरियां चुरा लीं। उदमीराम पुत्र मामराज गुर्जर की इन बकरियों की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

30 बकरियों में से 10 उत्तम नस्ल की बकरियां गायब

उदमीराम ने बताया कि उनके पास कुल 70 भेड़ें और 30 बकरियां हैं। रोज की तरह उन्होंने रात में सभी पशुओं को रेवाड़े में बंद किया था। सुबह उनकी माता सरस्वती देवी जब दूध निकालने पहुंचीं, तो उन्होंने रेवाड़े का दरवाजा खुला पाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गिनती की, जिसमें 30 बकरियों में से 10 उत्तम नस्ल की बकरियां गायब मिलीं।

बकरियों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी हुई बकरियों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। ग्रामीणों ने इस घटना को पशुपालक परिवार के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान बताया, क्योंकि इन बकरियों को पालने में वर्षों की मेहनत लगी थी।

बच्चों को हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया

घटना के बाद ग्रामीणों ने बकरियों के बच्चों को हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जसरापुर क्षेत्र में पहले भी तीन-चार बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस उनका खुलासा नहीं कर पाई है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ग्रामीण प्रवीण गुर्जर ने पुलिस से सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने चोरों की जल्द गिरफ्तारी कर ग्रामीणों को राहत देने की अपील की।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

घटना की सूचना मिलने पर हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह और नेमिचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।

ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

विरोध प्रदर्शन के दौरान भादरमल गुर्जर, प्रवीण गुर्जर, दलबीर, किशोर बजाड़, दीपक, नरेश, रमेश, विकास निर्वाण, सोनू, विक्रम, अर्जुन सिंह, कपिल, नितेश गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22