[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिश्यु मंदिर विवाद मामले में पुजारियों का धरना समाप्त:SDM ने नई जांच कमेटी गठित की, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शिश्यु मंदिर विवाद मामले में पुजारियों का धरना समाप्त:SDM ने नई जांच कमेटी गठित की, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

शिश्यु मंदिर विवाद मामले में पुजारियों का धरना समाप्त:SDM ने नई जांच कमेटी गठित की, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

रानौली : शिश्यु स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर विवाद को लेकर पुजारियों का पांच दिवसीय धरना रविवार 2 नबंवर को समाप्त हो गया। पुजारी संघर्ष समिति ने मंदिर भूमि और फर्जी पुजारी प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पुलिस व प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए यह आंदोलन शुरू किया था।

दातारामगढ़ उपखंड अधिकारी (एसडीएम) मोनिका सामोर रविवार दोपहर धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पुजारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और उनकी शिकायतों के आधार पर नई जांच कमेटी गठित करने की घोषणा की। इस नई कमेटी में तहसीलदार, विकास अधिकारी (वीडीओ) और एसएचओ को शामिल किया गया है। एसडीएम सामोर ने बताया कि यह समिति तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि रानोली थाने से पहले जांच कर रहे अधिकारियों को हटाकर नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह कदम जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने पुजारियों से शांतिपूर्वक धरना समाप्त करने की अपील करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसडीएम के आश्वासन और नई जांच कमेटी के गठन के बाद पुजारी संघर्ष समिति ने सर्वसम्मति से धरना समाप्त करने की घोषणा की। पुजारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में जांच रिपोर्ट नहीं आई या दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पुजारी और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे मामले में पारदर्शी जांच की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22