[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह पूर्वक संपन्न, महिलाओं ने गाए मंगल गीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह पूर्वक संपन्न, महिलाओं ने गाए मंगल गीत

तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह पूर्वक संपन्न, महिलाओं ने गाए मंगल गीत

खेतड़ी : कस्बे के वार्ड नंबर 18 में रविवार सायं पंडित पवन कुमार शर्मा के सानिध्य में तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः एकादशी व्रत कथा के साथ हुई। इसके बाद हल्दात, बान और मेहंदी की रस्में सम्पन्न की गईं। सायं काल तुलसी-विवाह की रस्म पूरी की गई, जिसमें मुख्य यजमान शंकरलाल सोनी व सुनीता सोनी ने कन्यादान संपन्न करवाया।

इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर धार्मिक माहौल बना दिया। आयोजित महाआरती में लोकेश सोनी, विकास सोनी, नरेंद्र सोनी, सत्यनारायण सोनी, मनोज सोनी, रतनलाल शाह, उमेश सोनी, त्रिषा, हर्षिता, नैतिक सोनी, शुभम शाह, समर्थ सोनी, गौरव सोनी, पिस्ता देवी, मुन्नी देवी, उषा शाह, संतोष कुमावत, महेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22