[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौकड़ी में 100 फीट गहरे कुएं में सांड गिरा:5 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला बाहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चौकड़ी में 100 फीट गहरे कुएं में सांड गिरा:5 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला बाहर

चौकड़ी में 100 फीट गहरे कुएं में सांड गिरा:5 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला बाहर

चला : चौकड़ी कस्बे के श्याम नगर में शनिवार रात एक सांड करीब 100 फीट गहरे खुले कुएं में गिर गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रोहिताश सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य देर रात तक चला।

सांड को बाहर निकालने के बाद उदयपुरवाटी गोशाला भेजा गया है, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। इस दौरान श्यामसुन्दर सैनी, दलीप सैनी, टीम गौ सेवक, शुभम योगी, अजय चौहान, अशोक और राकेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जगहों पर पुराने कुएं खुले पड़े हैं। पंचायत को बार-बार इन कुओं को ढकने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके कारण आए दिन जानवर इन कुओं में गिर जाते हैं और हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले कुओं को तुरंत ढका जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22