[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस ने अपहरण की धमकी देने वाले दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस ने अपहरण की धमकी देने वाले दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

खेतड़ी पुलिस ने अपहरण की धमकी देने वाले दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

खेतड़ी : खेतड़ी थाना पुलिस ने अपहरण की धमकी और खेत में तोड़फोड़ के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों विजेन्द्र उर्फ बिल्लू और राजेन्द्र उर्फ मोनू उर्फ बच्चिया को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृत अधिकारी जुल्फीकार अली (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि मोनू उर्फ बच्चिया सहित कुछ लोगों ने खेत में नुकसान पहुंचाया और उसकी बेटियों के अपहरण की धमकी दी। उसी रात आरोपी बोलेरो गाड़ी में सायरन बजाते हुए घर के सामने पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर अपहरण का प्रयास किया। परिवारजनों ने किसी तरह बचाव किया। पुलिस टीम में थानाधिकारी कैलाशचंद, एचसी सुनिल, एचसी राजेश, कांस्टेबल महेश शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22