[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार-ग्रामीणों ने किया विरोध पदर्शन, सफाई व मरम्मत की उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार-ग्रामीणों ने किया विरोध पदर्शन, सफाई व मरम्मत की उठी मांग

लोयल बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार-ग्रामीणों ने किया विरोध पदर्शन, सफाई व मरम्मत की उठी मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : लोयल गांव के मुख्य बस स्टैंड पर बने सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शौचालय की नियमित सफाई और मरम्मत की मांग उठाई। प्रदर्शन में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर रखरखाव में घोर लापरवाही का आरोप लगाया।

ग्रामीणों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व इस शौचालय का निर्माण आमजन व राहगीरों की सुविधा के उद्देश्य से कराया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह दीवारों का प्लास्टर झड़ गया है, नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का ढेर लगा रहता है और पास से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। दुर्गंध से बस स्टैंड पर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाएँ और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला शौचालय पर ताला लगा होने से महिला यात्रियों को बुनियादी सुविधा तक नहीं मिल पा रही।

सूबेदार शीशराम काजला सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के समय घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण शौचालय कुछ ही समय में जर्जर हो गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर बने इस शौचालय की न तो सफाई होती है और न ही रखरखाव, जो प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, प्लास्टर पुनः कराने तथा पुख्ता देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी।सार्वजनिक सुविधा के नाम पर बने इस शौचालय की जर्जर स्थिति ग्राम पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

विरोध प्रदर्शन में सतबीर चबरवाल, राजेंद्र शर्मा, सुरेश बेरवाल, सतबीर जीएसएस अध्यक्ष, अनिल काजला, घीसाराम योगी, विनोद काजला, अंकित मीणा, रविंद्र पायल, अंकित काजला, अनुज, रणवीर कमांडो, भोम सिंह, लीलाराम, प्रदीप बेरवाल, विजेन्द्र जयलापिया, कैलाश योगी, शीशराम काजला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22