[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा में एनआरआई स्नेह मिलन समारोह:बैंक की योजनाओं और निवेश के अवसरों पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नेछवा में एनआरआई स्नेह मिलन समारोह:बैंक की योजनाओं और निवेश के अवसरों पर चर्चा

नेछवा में एनआरआई स्नेह मिलन समारोह:बैंक की योजनाओं और निवेश के अवसरों पर चर्चा

नेछवा : पंजाब नेशनल बैंक के जयपुर-सीकर मंडल कार्यालय ने नेछवा कस्बे के एक स्कूल में एनआरआई स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर एनआरआई खाताधारकों का स्वागत और सम्मान किया गया।

बैंक अधिकारियों ने एनआरआई खाताधारकों को बैंक से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें इन योजनाओं में अधिक से अधिक निवेश करने की अपील भी की गई।

इस कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक मंडल जयपुर-सीकर से उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक शंकर लाल चौधरी और सुरेंद्र कुमार कुमावत उपस्थित रहे। नेछवा शाखा से राजीव कुमार मीणा, गनेड़ी शाखा से रामावतार सोनी, जूलीयासर से पवन कुमार और सेवद शाखा से मनीष कुमार भी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22