[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाश पकड़े:खाटू श्याम पाटोत्सव सुरक्षा के लिए होटलों में संदिग्धों की गहन जांच जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाश पकड़े:खाटू श्याम पाटोत्सव सुरक्षा के लिए होटलों में संदिग्धों की गहन जांच जारी

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाश पकड़े:खाटू श्याम पाटोत्सव सुरक्षा के लिए होटलों में संदिग्धों की गहन जांच जारी

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी में 1 नवंबर को होने वाले बाबा श्याम के पाटोत्सव और महोत्सव से पहले पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। सदर थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वांछित और हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान भिण्डा की ढाणी डूकिया निवासी सुरेंद्र जाट पुत्र छोटू राम जाट और मण्डा निवासी लोकेंद्र कुमार मीणा पुत्र पप्पू राम को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र जाट पर रानोली और उद्योग नगर सीकर थानों में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

1 नवंबर को बाबा श्याम पाटोत्सव महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु खाटू नगरी पहुंचेंगे। इतनी बड़ी भीड़ में आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने महोत्सव से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस टीमें खाटू श्यामजी सदर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में स्थित होटलों की गहनता से जांच कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि से जुड़े अनजान व्यक्ति की पहचान की जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति बनी रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini