[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरकड़ा देवरान में क्षतिग्रस्त NH-311 से उठती धूल और गड्ढों से दुकानदार एवं ग्रामीण परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरकड़ा देवरान में क्षतिग्रस्त NH-311 से उठती धूल और गड्ढों से दुकानदार एवं ग्रामीण परेशान

ठेकेदार और प्रशासन बने मौन, दुकानदार बाल्टियों से पानी डालने को मजबूर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के खरकड़ा देवरान गांव में मुख्य बस स्टैंड चोपुलिया से होकर गुजरने वाला नेशनल हाईवे 311 पिछले चार माह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उड़ती धूल से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को हर दिन भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन न तो ठेकेदार और न ही प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर सड़क पर धूल के गुब्बारे उड़ते रहते हैं। इस उड़ती धूल के कारण सांस, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

आसपास के मकानों में भी धूल की मोटी परत जम जाती है, जिससे लोगों को साफ-सफाई में काफी परेशानी होती है। दुकानदारों का कहना है कि दिन में कई बार दुकानें और सामान धूल से ढक जाते हैं, जिससे न केवल उनका कामकाज प्रभावित होता है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।स्थानीय दुकानदार अशोक धेधड़, कृष्ण सेन, उमराव धेधड़, रामनिवास खटाना, शंकर मेहरा और पवन मेहरा ने बताया कि वे अपने स्तर पर बाल्टियों से पानी डालकर सड़क पर छिड़काव करते हैं ताकि धूल कुछ देर के लिए बैठ जाए और ग्राहक दुकान पर ठहर सकें। लेकिन थोड़ी ही देर में ट्रक और डंपर गुजरने पर फिर वही धूल उड़ने लगती है। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक अब सड़क किनारे की दुकानों में रुकने से कतराने लगे हैं, जिससे बिक्री में भारी गिरावट आई है।

ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर ओवरलोड डंपर और ट्रक गुजरते रहते हैं, जिससे गड्ढे और गहरे हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा के कारण कई बार वाहन फिसलने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। धूल भरी हवा से स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग भी सबसे ज्यादा परेशान हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को शिकायत दी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। अधिकारी मौके पर आकर स्थिति का जायजा तक नहीं लेते। लोगों ने कहा कि यह सड़क अब धूल का गुबार बन चुकी है और इस पर चलना खतरे से खाली नहीं।दुकानदारों और ग्रामीणों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई और धूल की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने मांग की कि नेशनल हाईवे 311 की जल्द मरम्मत कर लोगों को इस पीड़ा से राहत दिलाई जाए।

Related Articles