[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‌सेजान खान का टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‌सेजान खान का टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल

‌सेजान खान का टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय, चूरू की कक्षा 9 के होनहार छात्र सेजान खान ने, खेल के क्षेत्र में चूरू का और समाज का नाम रोशन किया है। 23 से 26 ‌ अक्टूबर 2025 के बीच, जोधपुर में आयोजित, राजस्थान स्टेट रैंकिंग, टेबल टेनिस टूर्नामेंट,2025 में, सेमी फाइनल में, जयपुर के नैतिक वीर को, 3-0 से तथा फाइनल मुकाबले में, जयपुर के ही, प्रो स्टार अकैडमी के, प्रखर बाघ को 3-1 से शिकस्त देकर स्टेट लेवल का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। सेजान खान, अध्यापक समीर खान के ‌ पुत्र और ‌ रिटायर्ड प्रिन्सिपल नजीर मोहम्मद खान का पोता है। परिवार और समाज को, इस कामयाबी पर नाज़ है। शौकत खान झारिया रिटायर्ड जीएसटी कमिश्नर ‌ ने शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की दुआ करते हुए कहा , फानुश बन कर जिसकी हिफाज़त हवा करे,
वो शमा क्या बुझे, जिसे रोशन खुदा करे।

Related Articles