[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खबर का असर : पचेरी–बुहाना सड़क की मरम्मत शुरू, लंबे समय से जर्जर पड़ी थी सड़क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

खबर का असर : पचेरी–बुहाना सड़क की मरम्मत शुरू, लंबे समय से जर्जर पड़ी थी सड़क

खबर का असर : पचेरी–बुहाना सड़क की मरम्मत शुरू, लंबे समय से जर्जर पड़ी थी सड़क

पचेरी कलां : आखिरकार ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। पचेरी–बुहाना मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। जनमानस शेखावाटी न्यूज़ में इस सड़क की बदहाली और ग्रामीणों की परेशानी पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।

यह सड़क पचेरी कलां, भिर्र, बड़बर, बडोली और आसपास के कई गांवों को बुहाना, सूरजगढ़, पिलानी व झुंझुनूं से जोड़ती है। पिछले कई महीनों से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए थे। बरसात में हालत और भी बिगड़ गई थी। राहगीरों को झटके खाते हुए निकलना पड़ता था। स्कूल जाने वाले बच्चों और बस चालकों को रोज़ाना परेशानी उठानी पड़ रही थी।

भिर्र निवासी किसान रामनारायण सैनी ने बताया, “सड़क पर इतने गड्ढे हो गए थे कि ट्रैक्टर भी संभालना मुश्किल था। कई बार हादसे होते-होते बचे।”

इसी मार्ग पर कुछ महीने पहले भिर्र गांव के एक फौजी की दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ था।

जनमानस शेखावाटी न्यूज़ की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया। एईएन मयंक ने बताया कि मरम्मत का प्रस्ताव पहले ही कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया था। अब स्वीकृति मिलने के बाद पैचवर्क शुरू हो गया है और गड्ढों को भरा जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि अब उम्मीद है आने वाले दिनों में यह सड़क फिर से पहले जैसी बन जाएगी।

Related Articles