[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उडवाला स्कूल को खेल मैदान विकास हेतु 80 हजार मिले:भामाशाहों ने विद्यालय कोष में राशि जमा कराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उडवाला स्कूल को खेल मैदान विकास हेतु 80 हजार मिले:भामाशाहों ने विद्यालय कोष में राशि जमा कराई

उडवाला स्कूल को खेल मैदान विकास हेतु 80 हजार मिले:भामाशाहों ने विद्यालय कोष में राशि जमा कराई

साण्डवा : साण्डवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उडवाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के विकास के लिए भामाशाहों ने 80,000 रुपए की राशि विद्यालय कोष में जमा कराई है। यह राशि खेल मैदान के समतलीकरण, प्रोटेक्शन वॉल निर्माण, पीली मिट्टी भराई, एलईडी लाइट्स लगाने और खेल सामग्री की व्यवस्था पर खर्च की जाएगी।

इस पहल का मकसद विद्यार्थियों के खेल कौशल को निखारना और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सहयोग ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देगा।

इस कार्य में शारीरिक शिक्षक हरिराम सारण और रवि शिवरान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से ही ग्रामीण भामाशाहों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया जा सका। विद्यालय परिवार ने सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्राचार्य डॉ. मदन लाल पिलानिया ने दानदाताओं और प्रेरकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही विद्यालयों का सर्वांगीण विकास संभव है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22