नीमकाथाना में दो अलग-अलग जगहों पर हादसे:दो लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक घायल
नीमकाथाना में दो अलग-अलग जगहों पर हादसे:दो लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक घायल
नीमकाथाना : नीमकाथाना में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। ये घटनाएं जीर की चौकी और बबाई के पास हुईं, जिनमें दोनों मृतक बाइक सवार थे। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना जीर की चौकी के पास हुई। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे ईश्वर (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नीमकाथाना के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईश्वर पनियाला से नीमकाथाना आ रहे थे।
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सदर एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक और अज्ञात वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई थी। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरा सड़क हादसा बबाई के पास हुआ। इस घटना में एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने नापवाली निवासी मोहनलाल (53) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस ने प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इस मामले की भी जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048891


