[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:परिचितों को फंसाकर ऐंठता था लाखों रुपए, सादुलपुर पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:परिचितों को फंसाकर ऐंठता था लाखों रुपए, सादुलपुर पुलिस ने पकड़ा

वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:परिचितों को फंसाकर ऐंठता था लाखों रुपए, सादुलपुर पुलिस ने पकड़ा

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए लोगों को फंसा कर उनसे रुपए वसूलता था।

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि मामले में पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड इस्लाम उर्फ वकील कुरैशी निवासी अजीतपुरा,तहसील भादरा,जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इस्लाम उर्फ वकील अपनी महिला साथी सविता के साथ मिलकर अपने ही परिचितों को फंसाने की साजिश रचता था। वह महिला से अपने परिचितों को व्हाट्सएप व फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट व मैसेज करवाता, फिर वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत व रिकार्डिंग करवाकर ब्लैकमेल करता था। इसके बाद वीडियो वायरल करने या बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर रुपए ऐंठता था।

थानां अधिकारी सिहाग ने बताया कि इसी तरीके से आरोपी ने अपने रिश्तेदार से दो लाख रुपए वसूल लिए थे। इसके अलावा उसने अपने ही गांव अजीतपुरा निवासी को भी इसी जाल में फंसा कर सादुलपुर बुलाया, जहां धमकाकर व मारपीट कर उससे रुपए की मांग की गई। जांच में सामने आया कि इस्लाम उर्फ वकील इस ब्लैकमेलिंग गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22