ग्राम पंचायत के सहयोग से युवाओं ने की खेल मैदान की सफाई
ग्राम पंचायत के सहयोग से युवाओं ने की खेल मैदान की सफाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : शिमला में बस स्टैंड पर स्थित खेल खेल मैदान की दशा बद से बदतर हो रही थी। इसमें इतनी झाड़ झाड़ियां खड़ी हुई है कि आदमी यह देखकर हैरान रह जाता है कि यह खेल मैदान है या कोई जंगल। युवा कार्यकर्ता मनजीत लाठर के नेतृत्व में युवाओं ने मैदान की साफ सफाई की। लाठर ने बताया कि उन्होंने पूर्व में अनेक बार ग्राम पंचायत शिमला का ध्यान आकर्षित भी किया था लेकिन पंचायत ने इसकी साफ सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जब युवा आगे आए तो ग्राम पंचायत ने भी रुचि दिखाई और जेसीबी मंगवाकर सफाई में जुट गए। सफाई करने वालों में शीशराम निनानिया, मनजीत लाठर, कंवर सिंह यादव मास्टर, विक्रम, मनीष, नरेश यादव, विजेंद्र, रामू ,मनोज, सोनू, हिम्मत, प्रमोद , अजीत, कुलदीप सत्यनारायण, सुरेंद्र टिल्लू, राजेश, हेमेंद्र, बनवारी लाल, भवानी, रिशभ, रामू मिस्त्री, बबलू लोहार सहित अनेक युवा शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046339


