[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मूंडरू में राइजिंग लाइन की मरम्मत:पिछले एक महीने से क्षतिग्रस्त थी पाइपलाइन, रोजाना हजारों लीटर पानी होता था बेकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मूंडरू में राइजिंग लाइन की मरम्मत:पिछले एक महीने से क्षतिग्रस्त थी पाइपलाइन, रोजाना हजारों लीटर पानी होता था बेकार

मूंडरू में राइजिंग लाइन की मरम्मत:पिछले एक महीने से क्षतिग्रस्त थी पाइपलाइन, रोजाना हजारों लीटर पानी होता था बेकार

मूंडरू : मूंडरू कस्बे में रामदेवजी मंदिर के पास एक महीने से क्षतिग्रस्त राइजिंग लाइन की मरम्मत का कार्य जलदाय विभाग ने शुरू कर दिया है। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार 25 अक्टूबर को जेसीबी मशीन लगाकर राइजिंग लाइन की खुदाई शुरू की और मरम्मत का काम चालू किया। उम्मीद है कि शाम तक पाइपलाइन ठीक करने का कार्य पूरा हो जाएगा।

मूंडरू गांव के पुराने बस स्टैंड स्थित रामदेवजी मंदिर के पास जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत बिछाई गई यह पाइपलाइन पिछले एक महीने से क्षतिग्रस्त थी। राइजिंग लाइन टूटी होने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बेकार बहकर नालियों में जा रहा था, जिससे पानी की टंकी नहीं भर पा रही थी।

इस समस्या के कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया था। शुक्रवार को ग्रामीण एकत्रित होकर सरपंच सुमित्रा देवी के घर पहुंचे और जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए पाइपलाइन ठीक कराने की मांग की थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22