[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- भैरोंसिंह शेखावत अंतर्मन में हैं:26 दिन सीकर में होंगी पदयात्राएं, 25 नवंबर को लक्ष्मणगढ़ में होगा समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- भैरोंसिंह शेखावत अंतर्मन में हैं:26 दिन सीकर में होंगी पदयात्राएं, 25 नवंबर को लक्ष्मणगढ़ में होगा समापन

सीकर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- भैरोंसिंह शेखावत अंतर्मन में हैं:26 दिन सीकर में होंगी पदयात्राएं, 25 नवंबर को लक्ष्मणगढ़ में होगा समापन

सीकर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएंगी। सीकर में 25 दिनों तक ये यात्राएं चलेंगी। पहली पदयात्रा जिला मुख्यालय पर 31 अक्टूबर को निकलेगी। इसमें भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा- भारत सरकार के युवा मंत्रालय की ओर से आयोजित यूनिटी मार्च के जरिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के एकीकरण में अहम योगदान को याद किया जाएगा। सीकर में जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन 31 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर के बीच में आयोजित किया जाएगा। सीकर जिले की प्रथम पदयात्रा का आयोजन 31 अक्टूबर को तात्या टोपे स्मारक से शुरू होकर जाट बाजार, बावड़ी गेट, घंटाघर, दूजोद गेट होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न होगी।

कोई कार्यक्रम रह गया तो मीडिया को याद दिलाना चाहिए था

एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जन्म जयंती पर सीएम व डिप्टी सीएम समेत सभी भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की थी। कहीं कोई कार्यक्रम रह गया तो मीडिया को याद दिलाना चाहिए था। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत हमारे अंतर्मन में है।

पदयात्राओं का समापन 25 नवंबर को लक्ष्मणगढ़ में होगा

सीकर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 2 दिन पदयात्रा 10 किमी. होगी। सीकर जिले में पदयात्राओं का समापन 25 नवंबर को लक्ष्मणगढ़ में होगा। युवा मंत्रालय के आयोजन को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी राजनीतिक दलों से हिस्सा लेने की अपील की है। पदयात्राओं के जरिए आमजन से स्वदेशी चीजों के उपयोग के लिए जनजागरण भी किया जाएगा। इस दौरान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, हरिराम रणवां, महेश शर्मा, मीडिया प्रभारी जितेंद माथुर, जितेंद्र सिंह कारंगा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad